Delhi Assembly Election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
चुनाव आयुक्त ने दिया शायराना जवाब
इन सबके बीच चुनाव आयोग पर बार-बार उठ रहे सवालों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में शायराना अंदाज में जवाब दिया। राजीव कुमार ने शायरी पढ़ते हुए कहा कि सब सवाल अहमियत रखते हैं, जवाब तो बनता है। उन्होंने आगे कहा कि क्या पता कल हो ना हो, आज जवाब बनता है।
EVM पर उठे सवाल
बता दें, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों रा ऐलान कर दिया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव कुमार काफी एग्रेसिव नजर आए। लेकिन साथ ही सवालों का जवाब देते समय शायराना भी दिखे। उन्होंने पिछले मतदान और नतीजों के बाद उठाए गए एक-एक सवाल का जवाब देने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि EVM पर तो सवाल उठाए ही जाते रहे हैं। यह बदस्तूर जारी है लेकिन पिछले दिनों एक और सवाल उठाया गया कि आखिर शाम 5 बजे के बाद वोटिंग प्रतिशत कैसे बढ़ जाता है?मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आरोपों का जवाब शायरी में दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा ‘सब सवाल अहमियत रखते हैं जवाब तो बनता है।’ इसके अलावा उन्होंने कहा ‘आज तो रू-ब-रू भी बनता है।’
वोटर लिस्ट पर क्या बोले CEC?
राजीव कुमार ने कहा कि वोटर की संख्या को लेकर कई सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट पूरी प्रक्रिया से तैयार कराई जाती है। किसी का भी वोट बिना प्रक्रिया के नहीं कटवाया जा सकता है। CEC ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। EVM फुलप्रूफ डिवाइस है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात को माना है।
कोर्ट ने यह कहा है कि EVM हैक नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि वोटिंग के बाद EVM सील हो जाती है। यह सील पोलिंग एजेंट के सामने लगाई जाती है। EVM में वायरस नहीं आ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि EVM की बैटरी भी सील कर दी जाती है।