BJP 2nd List For Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को तैयारी जोरो पर है। इस बीच शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। दूसरी लिस्ट में मोती नगर से हरिश खुराना, करावल नगर से कपिल मिश्रा सहित कई बड़े नेताओं को जगह मिली है। हालांकि, अभी तक भाजपा ने सिर्फ 58 सीटों पर ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। माना जा रहा है बाकी बचे सीटों पर अगले 2-3 दिनों में प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा कर सकती है। जानकारी के अनुसार, भाजपा 2-3 सीट अपने सहयोगी दलों को भी दे सकती है।
बता दें, 5 फरवरी को दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जहां तक टिकटों को बात करें तो आप और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं, भाजपा अभी भी 12 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई ऐसे है। हालांकि, दिल्ली में जमकर राजनीतिक वार पलटवार हो रहा है। अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेताओं के बीच काफी तल्खी दिखाई दे रही है।
देखें किसको मिला कहां से टिकट
नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका से गजेंद्र दराल, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा (अजा) से कर्म सिंह कर्मा, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, त्रि नगर से तिलक राम गुप्ता, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, बल्लीमारा से कमल बागड़ी, मोती नगर से हरीश खुराना, मादीपुर (अजा) से उर्मिला कैलाश गंगवाल, हरिनगर से श्याम शर्मा, तिलक नगर से श्वेता सैनी, विकासपुर से पंकज कुमार सिंह, उत्तम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, मटियाला से संदीप सहरावत, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, तुगलकाबाद से रोहतास बिधूड़ी, ओखला से मनीष चौधरी, कोंडली (अजा) से प्रियंका गौतम, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, सीलमपुर से अनिल गौड़, करावल नगर से कपिल मिश्रा।