SAIF ALI KHAN ATTACKED : बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर एक अज्ञात शख्स ने उन पर धारदार चाकू से हमला किया। हमलावर ने रात के 2 बजे उनके घर में घुसकर इस घटना को अनजाम दिया। हमले के बाद सैफ को आनन-फ़ाननमें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अज्ञात शख्स ने सैफ पर किया हमला
मुंबई पुलिस ने सैफ पर हुए हमले की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात शख्स अनजान पहले बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खानके घर में घुसा। सैफ के घर मे काम करने वाली नौकरानी से बहसबाजी करने लगा। दोनों के बीच हो रही बहस में सैफ अली उनकी बहस को शांत करने के लिए बीच में उतरे। लेकिन इस ही दौरान उस शख्सने सैफ पर पर चाकू से 2-3 वार कर दिए। यह घटना सैफ के बांद्रा में स्थित आवास पर बुधवार देर रात में घटी हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील
एक्टर सैफ अली खान की PR टीम ने हुए इस हमले को लेकर बयान जारी किया है। सैफ के घर पर चोरी की कोशिश हुई थी। फिलहाल अस्पताल में उनकी सर्जरी हो रही है। साथ ही PR टीम ने फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील की। ये पुलिस केस है। हम हर पल की स्थिति की जानकरी देते रहेंगे।
सैफ को आई गंभीर चोट
सूत्रों की जानकारी के अनुसार एक्टर सैफ सैफ को गंभीर चोट आई है उनके शरीर पर 6 जगहों पर इंजरी हुई है। जिनमें से एक गर्दन पर है और एक रीढ़ के करीब है। सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर सैफ की सर्जरी शुरू हुई थी। फिलहाल सैफ का अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन थियेटर में प्लास्टिक सर्जन, न्यूरो सर्जन मौजूद हैं।