Weather Update, 18 January 2025: उत्तर भारत में ठंड की स्थिति बढ़ती जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 1से 2डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। इसके साथ ही शीतलहर का असर भी बढ़ सकता है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।
IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि शीतलहर, जो पहले पंजाब और जम्मू-कश्मीर में थी, अब मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान तक फैल चुकी है। 20जनवरी के बाद कोहरे की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है, क्योंकि बादल पूर्व की ओर बढ़ेंगे। 21और 22जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 22और 23जनवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
दिल्ली में मौसम का पूर्वानुमान
दिल्ली में 22और 23जनवरी को हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है। शनिवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा और धुंध हो सकती है। मौसम विभाग ने 20से 24जनवरी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण
दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति भी खराब है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 294है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इसके कारण घना कोहरा और धुंध बनी रह सकती है।
उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों का मौसम
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन घना कोहरा और पछुआ हवा बनी रह सकती है। IMD ने राज्य के 20जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 43जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में भी हल्का कोहरा छा सकता है और तापमान में गिरावट हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी ठंड और कोहरे का असर बढ़ सकता है।