Panna Cement Factory Incident: मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित सिमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के छत पर स्लैब डालना का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भाड़ा गिर गया। जिसके कारण काम कर रहे 50 से अधिक मजदूर इसके जद में आ गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की जान चली गई। वहीं करीब 50 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, घटना घटित होने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और कंपनी के अंदर जाने वाले सभी रास्तों के ऐतिहातन बंद कर दिया। इसके ही पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
मौत के आकंड़ों में बढ़ोत्तरी की संभावना
ये दुखद घटना तब घटी जब बड़ी संख्या में मजदूर अपना काम कर रहे थे। छत पर स्लैब चढ़ाने के दौरान स्कैफोल्डिंग अचानक से गिर गया। जिसके बाद नीचे खड़े मजदूर के ऊपर स्कैफोल्डिंग के साथ स्लैब भी आ गिरा। हालांकि, तुरंत ही राहत बचाव का कार्य शुरु कर दिया गया। अभी तक इस हादसे में क्षति का आकंलन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कांग्रेस ने लगाया आरोप
इस घटना पर कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया स्थित जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा। निर्माणाधीन यूनिट की छत गिरने से 15-20 मजदूरों के दबे होने की आशंका। सरकार से अपील है कि तुरंत राहत-बचाव कार्य तेज किए जाएं और हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो। मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। सीमेंट फैक्ट्री अपने पक्षपात और मनमानी के लिए प्रसिद्ध है सीमेंट फैक्ट्री में पूर्व मंत्री और स्थानीय नेताओं का एकाधिकार है और इसके लिए बी.डी. शर्मा स्थानीय संसद का समर्थन है ना तो स्थानीय लोगों को नौकरी मिलती ना ही उन्हें विश्वास में लिया जाता है उनकी जमीन औने-पौने दामों में खरीदी जाती है कोई बोलने वाला नहीं है।“