Tejashawi Yadav Met Governer: बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। जिसकी हलचल शुरु हो गई है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को अचानक राजभवन पहुंचे। तेजस्वी यादव ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहममद खान से मुलाकात की और उन्होंने बिहार में ध्वस्त विधि व्यवस्था पर राज्यपाल को विज्ञापन सौंपे हैं। जानकारी के अनुसार, इस ज्ञापन के माध्यम से तेजस्वी यादव ने प्रदेश के व्यपात अराजक स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया है। हालांकि, तेजस्वी यादव और राज्यपाल की मुलाकात ने सूबे में राजनीतिक हलचल शुरु कर दी है। कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।
कानून व्यवस्था को लेकर दिया ज्ञापन
उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा है कि, बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रहे हैं। विशेषरूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
अपराधियों के हौसलें बुलंद
तेजस्वी के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में ये भी लिखा गया है कि सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। ख़ुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है। राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज़ ठहरा रहे है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है और मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के साथ एक्स पर फोटो पोस्ट कर जानकारी दी।