Fastest player to score 2500 runs in odi: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा केवल 1रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
बता दें कि,रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को मजबूती से संभाला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। खबर लिखे जाने तक, खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 36 ओवर के बाद 3 विकेट पर 235 रन है। गिल और कोहली के बीच एक मजबूत साझेदारी देखने को मिली। शुभमन गिल ने 102 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल है। वहीं, विराट कोहली ने 55 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का थे।
शुभमन गिल ने तोड़ा हाशिम अमला का रिकॉर्ड
इस मैच में शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। गिल ने सबसे तेज 2500रन बनाने का कारनामा किया। उन्होंने यह उपलब्धि 50पारियों में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम था, जिन्होंने 51पारियों में 2500रन बनाए थे। अब गिल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इस सूची में पाकिस्तान के इमाम उल हक तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 52पारियों में 2500रन पूरे किए। वहीं, वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स और इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट ने 56पारियों में यह आंकड़ा पार किया। अब गिल इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं।
गिल की वनडे करियर की शानदार शुरुआत
आंकड़ों की बात करें, तो शुभमन गिल ने 50वनडे मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान, उन्होंने 60.38की औसत और 101.72की स्ट्राइक रेट से 2536रन बनाए हैं। यह उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाता है।इस उपलब्धि के साथ, शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन किया है और वनडे इतिहास में अपनी एक खास जगह बनाई है।