RCB New Captain Announce: IPL 2025 की शुरुवात चंद हफ्तों में हो जाएगी। सभी टीमें अपनी अंतिम तैयारी कर रही है।इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ा ऐलान किया है। लंबे समय से यह सवाल पूछा जा रहा था कि RCB का नया कप्तान कैन होगा? अब इसका जवाब सामने आ गया है। IPL 2025 में रजत पाटीदार RCB की कमान संभालेंगे। वो विराट कोहली के जगह बेंगलुरु की कप्तानी करेंगे। ऐसे में पाटीदार की चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं। उनके ऊपर RCB को IPL का खिताब जीतवाने का दवाब होगा। गौरतलब है कि अबतक एकबार भी RCB आईपीएस नहीं जात पाई है। हालांकि, कई बार इस टीम ने फाइनल में अपनी दावेदारी जरुर पेश की है।
विराट का क्यों कटा पत्ता?
IPL 2025 में भी RCB की कमान विराट कोहली के हाथों जाने की पूरी संभावना थी। लेकिन अंतिम समय पर टीम मैनेजमेंट ने नए कप्तान बनाने पर गहरा मंथन किया। इसके बाद रजत पाटीदार के नाम पर मुहर लगी। हालांकि, रजत को कप्तानी देने के पीछे घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार नेतृत्व रहा है। पाटीदार ने 16 टी20 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्हें 12 मैचों में जीत मिली। इसके साथ ही रजत की कप्तानी में ही मध्य प्रदेश मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में पहुंची थी। घरेलू क्रिकेट में रजत की कप्तानी में उनकी टीम को 75% मैचों में जीत मिली थी। बता दें, रजत पाटीदार RCB के 8वें कप्तान बने हैं। इससे पहले केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डैनियल विटोरी, विराट कोहली, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने RCB की कमान संभाली है।
कोहली लंबे समय तक रहे कप्तान
कोहली ने आईपीएल में 143 मैचों में आरसीबी का नेतृत्व किया है, जो एमएस धोनी के बाद किसी कप्तान के लिए दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। उनका रिकॉर्ड 68 जीत और 71 हार के साथ चार बिना परिणाम का है। जबकि आरसीबी को आईपीएल जीतना बाकी है, कोहली ने उन्हें 2016 में फाइनल में पहुंचाया, एक सीजन जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 973 रन बनाए। वह आईपीएल 2024 में भी शीर्ष स्कोरर थे, 154.69 की स्ट्राइक रेट से उनके 741 रनों ने आरसीबी के प्लेऑफ में देर से पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां वे एलिमिनेटर हार गए थे।