Delhi AAP Councilors Joins BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद लगातार आप नेताओं के द्वारा पार्टी में बगावत होने की आशंका जताई जा रही थी। इस बीच शनिवार को बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। AAP के तीन मैजूदा पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही आप के नई दिल्ली जिला से पूर्व अध्यक्ष संदीप बसोया भी BJP में शामिल हो गए हैं। खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी AAP नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद ही यह संभावना जताई जा रही थी कि MCD में भी पार्टी अपना मेयर बनाने की कोशिश केरगी। गौरतलब है कि अप्रैल में दिल्ली मेयर का चुनाव होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि BJP ट्रिपल इंजन की सरकार बना सकती है।
इन पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वार्ड नंबर 145 एंड्रयूजगंज से पार्षद अनिता बसोया, वार्ड नंबर 183 से पार्षद निखिल चपराना और वार्ड नंबर 152 आरकेपुरम से पार्षद धर्मवीर को सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल करवाया। इसके साथ ही नई दिल्ली से आप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप बसोया भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब आप पार्षदों भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले भी करीब दर्जन भरप विधायकों ने आप पार्टी छोड़ कर कमल थामा था।
अप्रैल में होना है चुनाव
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जुगत में लग गई है। यानी केंद्र, राज्य और अब MCD। नवंबर 20225 मेयर चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मात्र तीन वोट से हार गए थे। AAP के महेश खिंची को 133 पार्षदों के वोट मिले थे तो वहीं BJP के किशन लाल को 130 वोट मिले थे। हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद समीकरण पूरी तरह बदल गई है। मेयर चुनाव में जिन 14 विधायकों का वोट डाला जाएगा, उनमें से 10 विधायक इस बार बीजेपी के होंगे। इसके साथ ही मेयर चुनाव से पहले कई और पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।