Earthquake In Greece: भूकंप के एक झटके से ही लोग घबरा जाते है। अपने घरों से बाहर निकलकर एक सुरक्षित जगह जाकर छिप जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा देश भी मौजूद है, जहां हर रोज भूकंप के झटके महसूस किए जाते है। यहां हर पल लोगों को भूकंप का झटका महसूस होता है। इस देश का नाम है ग्रीस। ग्रीस का अमोरगोस एक ऐसा इलाका है, जहां लोगों को हर रोज करीब 1000भूकंप के झटके महसूस होते है।
एथेंस यूनिवर्सिटी की भूकंप विज्ञान प्रयोगशाला की मानें तो इस साल के 26जनवरी से 13फरवरी तक के बीच साइक्लेड्स द्वीपसमूह के द्वीपों पर 18,400से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस वजह से अमोरगोस में स्थिति बहुत खराब बनी हुई है।
सेंटोरिनी द्वीप पर भूकंप से आफत
ग्रीस के सेंटोरिनी द्वीप में भूकंप का दौर 26जनवरी 2025से शुरू हुआ था। इसके बाद 4फरवरी मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 1300बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिनमें रिक्टर स्केल पर कुछ की तीव्रता 4.9से 5.0तक के बीच मापी गई। इतनी बार भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद से यहां लोग डर के साये में हैं।
1956में आया था शक्तिशाली भूकंप
ग्रीस के सेंटोरिनी द्वीप पर रोज भूकंप आते रहते है। लेकिन इस इलाके में सबसे खतरनाक भूकंप साल 1956 में आया था। जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गई थी। वैसे तो अमोरगोस एक फेमस पर्यटन स्थल है। यहां हर साल करीब 1 लाख पर्यटक आते रहते हैं। लेकिन ये भूकंप इतना शक्तिशाली का था, जिसकी वजह से लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। इस कारण यहां पर्यटकों की संख्या पर भी असर देखने को मिला था।