Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें सुनने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। उन्हें अपने जीवन से जुड़ी सारी परेशानियों के बारे में बताते हैं। लोगों की समस्या सुन महाराज जी उन्हें रास्ता भी दिखाते हैं। बीते कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा भी विवादों में रही। लेकिन इसी बीच, महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह जमीन पर बैठकर एक महिला के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का सबसे पहला सवाल यही है कि ये महिला कौन हैं? महाराज जी क्यों उनके पैर छू रहे है?
कौन हैं ये महिला?
दरअसल, हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक नव-विवाहित जोड़ा दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में महाराज जी लड़की के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा महाराज जी ने लड़की को एक माला भी उपहार में दी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महाराज जी अपने गुरुजी की बेटी के विवाह में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सबसे पहले अपने गुरु से आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने नव-विवाहित जोड़े की खुशहाल जिंदगी की कामने करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने महिला को भाग्यशाली बताया और कहा कि महाराज जी स्वयं आपके पैर भी छू रहे है और उन्हें आशीर्वाद भी दे रहे हैं। एक यूजर ने महाराज जी की तारीफ करते हुए कहा कि आज हमें उनका एक नया रूप देखने को मिला।
कौन हैं प्रेमानंद महाराज?
प्रेमानंद महाराज का असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। वह एक प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु हैं। उनका जन्म 1972 में उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। लेकिन सिर्फ 13 साल आयु में उन्होंने अपना घर छोड़कर संन्यासी जीवन को अपना लिया।