Honey Singh On Badshah: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों खासा चर्चा में बने हुए हैं। जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अब यो यो हनी सिंह फिर से लोगों को दीवाना बनाने की तैयारी कर चुके हैं। ग्लोरी एल्बम से उनके नए गाने लगातार आ रहे हैं। बीते दिन भी उनका एक नया गाना लॉन्च हुआ। इतना ही नहीं, हनी पाजी स्टेज पर भी वापसी कर चुके हैं।
22 फरवरी को मुंबई से उन्होंने अपने मिलियनेयर इंडिया टूर की शुरुआत की। हनी सिंह को लाइव सुनने के लिए फैंस समेत फिल्मी दुनिया के पॉपुलर सितारे भी पहुंचे। जैकलीन से लेकर सौंदर्या शर्मा जैसी तमाम पॉपुलर एक्ट्रेस को सिंगर के गानों पर झूमते देखा गया। हालांकि, लाइमलाइट में हनी सिंह का एक बयान आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कह दिया है।
हनी सिंह कर चुके हैं दमदार वापसी
लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह ने स्टेज पर भी दमदार वापसी की है। नशे और अन्य संघर्षों से उबरकर, यो यो हनी सिंह एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। पहले ही म्यूजिक कॉन्सर्ट में उन्होंने बादशाह और रफ्तार पर तंज कस दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बादशाह पर कसा तंज
बादशाह और हनी सिंह के बीच नाराजगी का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों ही इंटरव्यू में एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बात करते हैं। कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने बादशाह का नाम लिए बगैर कहा, ‘कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग यह भी कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं हो रहा। फिर कहते हैं कि वो मेरे लिए गाने लिखते थे। इतना ही नहीं, यह भी कहते हैं कि मेरी तकदीर लिख देंगे।’
हनी सिंह ने एक शायरी सुनाते हुए कहा, पिछले साल मेरी तकदीर ने कई लोगों का घमंड तोड़ा। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा…’ इसके बाद लोगों ने हूटिंग करते हुए उनकी बात का स्वागत किया। बता दें कि उनके इस बयान को बादशाह और रफ्तार से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि बादशाह उनके बारे में इस तरह की तमाम बातें कह चुके हैं। इसके अलावा, रफ्तार ने भी हनी सिंह के खिलाफ काने निकाले थे।