Champions Trophy 2025 (Ind VS NZ): चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च यानी रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को अभ्यास सेशन के दौरान विराट कोहली के घुटने में गेंद लग गई थी। जिसकी वजह से विरोट चोटिल हो गए। जिसके बाद वो अभ्यास के लिए भी मैदान में नहीं आए। चोट लगने के बात तुरंत फिजियो को बुलाया गया। विराट कोहली के जिस जगह पर चोट लगी थी, वहां पर स्पे लगाया और उसके बाद उस जगह पर पट्टी बांधी गई। दर्द में भी कोहली मैदान पर ही रूके। कोहली की चोट पर कोचिंग स्टाफ ने बाद में स्पष्ट किया कि चोट गंभीर नहीं है और फाइनल मुकाबले में कोहली भारत के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
न्यूजीलैंड पेश कर सकता है चुनौती
न्यूजीलैंड की टीम भारत के लिए हमेशा से चुनौती रही है। आईसीसी टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं है। अभी तक खेले गए आईसीसी टूर्नामेंट में भारत पर न्यूजीलैंड ने 10-6 की बढ़त बनाई हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पिछला प्रदर्शन एक चिंता का विषय है। इसमें भी अगर विराट कोहली बाहर हो जाते हैं तो न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ एक बड़ी चुनौती बन सकता है।