Rekha Gupta On Pravesh Verma: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा की जंयती पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रवेश वर्मा को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि हम दोनों एक स्कूल में सथ पढ़े हैं और अब सरकार में बहन सीएम है और भाई मंत्री है। उन्होंने आगे कहा कि घर में भी बड़ी बहन को चीजें दे दी जाती हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को मात दी थी। जिसके बाद यह माना जा रहा था कि प्रवेश वर्मा को ही BJP मुख्यमंत्री बनाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाजपा ने पहली बार के विधायक रेखा गुप्ता को सीएम बनाया। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रवेश वर्मा सीएम ना बनने के कारण नाराज हैं। हालांकि, वर्मा ने कई मौको पर इन कयासों पर झूठा करार दिया।
“साहिब सिंह जैसे है बनना”
दिल्ली के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार साहिब सिंह वर्मा का शनिवार को जन्म जयंती हैं। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने उन्हें श्रध्दांजली देते हुए कहा, मुझे बचपन से साहिब सिंह जी का आशीर्वाद मिला। वो भी शालीमार बाग से जीत कर मुख्यमंत्री बने थे। उनकी मेहनत की चर्चा हर एक कार्यकर्ता की ज़ुबान पर है। मेरा सौभाग्य था कि मैं रचना और प्रवेश सब एक ही स्कूल में थे। पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर हमने खुद देखा है। मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं।
इसके साथ ही CM रेखा गुप्ता ने एक्स पर साहिब सिंह वर्मा को श्रध्दांजलि देते हुए तस्वीर साझा किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की जन्म जयंती पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट के मेरे सहयोगी मंत्रीगण व विधायक भी उपस्थित रहे। डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी का समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम दिल्ली के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।“
प्रवेश वर्मा भी रहे मौजूद
साहिब सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा और अन्य कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे। प्रवेश वर्मा, साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। दिल्ली सरकार में उन्हें PWD, जल सहित अन्य विभागों का मंत्री बनाया गया है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा, “समाधि स्थल पर कुछ अच्छा काम होगा। यहां 34 ऐसी झुग्गी-झोपड़ियां हैं, जहां पानी की समस्या है। अगले छह से आठ महीने में 9 हजार नए पानी के कनेक्शन लगाए जाएंगे। जिससे 4700 लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। जलभराव की समस्या को हल करने का निर्देश भी दिया गया है।“