Bihar News: बिहार के भागलपुर से दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच फायरिंग हो गई। जिसके चलते विश्वजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों की मानें तो दोनो के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरु हुआ था। जिसके बाद बात गोली तक पहुंच गई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामले बिहार के भागलपुर के नवगछिया के जगतपुर इलाके का है। यहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बहनोई गुल्लों यादव के घर आज सुबह गोलीबारी की गई। गुल्लों यादव के दो बेटों जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतनी बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। जिसमें विश्वजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में गुल्लों यादव की पत्नी भी घायल हुई हैं।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच नहीं बनती थी। इससे पहले भी दोंनों के बीच लड़ाई-झगड़े हुए हैं। पुलिस ने आगे बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले आज सुबह दोनों के बीच नल के पानी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरु हो गई। देखते-ही-देखते ये विवाद तूल पकड़ने लगा और विश्वजीत ने घर के अंदर से पिस्तौल निकालकर जयदीप को निशाना बनाया।
इसके बाद विश्वजीत पर भी गोली चलाई गई। लेकिन इस गोलीबारी में जयदीप की मौत हो गई। जबकि विश्वजीत घायल हो गया। वहीं दोनों बेटों को रोकने में उनकी मां को भी गोली लगी हैं। पुलिस ने बताया कि जयदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी तरफ, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं।