नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की धूम मची है। इस बीच कांग्रेस को करारा झटका लगा है। एक्स (पूर्व ट्विटर) ने झारखंड कांग्रेस के अकाउंट पर कार्रवाई की है। एक्स ने पार्टी के हैंडल को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, झारखंड कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डीपफेक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद एक्स की ओर से एक्शन लिया गया।