Priya Saroj Rinku Singh Love story: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों की सगाई 8जून को लखनऊ में होगी। इसी के साथ शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। दोनों 18नवंबर 2025को सात फेरे लेंगे। लेकिन क्या आप जानते है इस रोमांचक प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई? कैसे यह लव स्टोरी शादी के मंडप तक पहुंची?
एक दोस्त के जरिए शुरू हुई मुलाकात
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में हुई थी। यह मुलाकात एक कॉमन दोस्त के माध्यम से हुई, जिनके पिता क्रिकेटर हैं। यह दोस्त प्रिया की दिल्ली यूनिवर्सिटी की सहपाठी थी, जहां से प्रिया ने बीएएलएलबी की पढ़ाई पूरी की। ऐसी दोस्त ने रिंकू और प्रिया को एक क्रिकेटर की शादी में मिलवाया था। जहां से उनकी बातचीत की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे यह मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर प्यार का रूप ले लिया।
प्रिया के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व सांसद हैं। उन्होंने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि रिंकू और प्रिया पिछले एक साल से एक-दूसरे से बात कर रहे थे और दोनों ने शादी के लिए अपनी सहमति जताई थी। तूफानी सरोज ने यह भी कहा कि उनकी बेटी स्वतंत्र फैसले लेने में सक्षम है, और अगर वह रिंकू को पसंद करती है, तो उन्हें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। जिसके बाद 16जनवरी 2025को रिंकू और प्रिया का रोका हुआ।
मालूम हो कि रिंकू सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लगातार पांच छक्के जड़कर सुर्खियां बटोर चुके थे। वहीं, 25 साल की उम्र प्रिया देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।