कैथल। सीवन कस्बे के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में धान लगाने के लिए टाटा एस गाड़ी में सवार खेतों की ओर जा रही महिलाओं के एक समूह को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ से 10 महिलाएं घायल हो गई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर सीवन से लगभग तीन किलोमीटर दूर हुआ। महिलाएं टाटा एस गाड़ी में सवार होकर सीवन की ओर से खेतों की तरफ धान लगाने जा रही थीं, तभी कैथल की ओर से तेज गति में आ रही एक पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अनियंत्रित था और चालक की ओर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की गाड़ी तुरंत पहुंची।