Weather News : राजधानी में मानसून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश रुक रुक कर गुरुवार सुबह तक जारी रही। आज भी नोएडा, फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार शाम 5:30 बजे से बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक 37.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 30.6 डिग्री दर्ज किया गया।
सामान्यतः जुलाई में दिल्ली में 209. मिमी होती है बारिश
इस साल मानसून ने 29 जून को दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों को कवर किया था। दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत दो दिन देर से हुई। हालांकि इसके बाद से राजधानी में मानसून की बारिश ज्यादातर धीमी और बिखरी हुई रही है। सामान्यतः जुलाई के महीने में दिल्ली में 209.7 मिलीमीटर बारिश होती है। पिछले साल जुलाई में 203.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।