यू मेंगलोंग की टीम ने की पुष्टि
रिपोर्ट के अनुसार, यू मेंगलोंग की टीम ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने किसी भी आपराधिक घटना की संभावना से इनकार किया है। टीम ने अपने बयान में कहा, ‘बेहद दुख के साथ, हम सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय मेंगलोंग की 11 सितंबर को गिरकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने किसी भी आपराधिक घटना की संभावना से इनकार किया है। हम आशा करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके प्रियजन मजबूत रहें।’यू मेंगलोंग के निधन की खबर ने चौंकाया
उनके निधन की घोषणा के बाद, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। यू मोंगलोंग का नाम गूगल पर ट्रेंड करने लगा, जिसे सुन उनके फैंस काफी हैरान-परेशान दिख रहे हैं।
एलन यू मेंगलोंग एक चीनी अभिनेता और गायक थे, जिनका जन्म 15 जून 1988 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में टैलेंट रियलिटी शो ‘माई शो, माई स्टाइल’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में शॉर्ट फिल्म ‘द लिटिल प्रिंस’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। यू ने कई चीनी सीरियल्स में अभिनय किया था। जैसे ‘गो प्रिंसेस गो’, ‘लव गेम इन ईस्टर्न फैंटेसी’, ‘फ्यूड’ और ‘इटरनल लव’। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा पहचान इटरनल लव से मिली। इसके अलावा यू मेंगलोंग ने कई म्यूजिक प्रोजेक्ट को निर्देशित भी किया था।