त्रिपुरा । त्रिपुरा के जनजातीय कल्याण मंत्री विकास देववर्मा आरोप लगाया कि टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक दफ्तर में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा को कमजोर नहीं किया जा सकता।
आग लगाने वालों को भुगतना होगा अंजाम’
उन्होंने कहा, टिपरा मोथा पार्टी के एक समूह ने मंडवाई में भाजपा दफ्तर में पेट्रोल डालकर आग लगाई। इस घटना में जो लोग शामिल हैं, उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पार्टी के कार्यालय और कार्यकर्ताओं पर ऐसे हमलों से भाजपा को कमजोर नहीं किया जा सकता है। बुधवार को देववर्मा ने पश्चिम त्रिपुरा जिले के मंडवाई में आग से जले भाजपा कार्यालय का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है और पार्टी ने इस कृत्य में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। देववर्मा ने कहा, जिन लोगों ने पार्टी दफ्तर में आग लगाई है, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस कानून के अनुसार काम करेगी। जो लोग राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हाल ही में पश्चिम त्रिपुरा के हेजमारा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर भी टिपरा मोथा की आलोचना की थी।