Sharmila Tagore Birthday: करीना और शर्मिला का रिश्ता सचमुच बहुत प्यारा और सम्मान भरा है। यह बात आज करीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साबित भी कर दी। करीना ने दिग्गज अभिनेत्री और अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर के 81वें जन्मदिन पर एक खास पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है।
करीना का पोस्ट
करीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्यारी सासू मां।’ पहली तस्वीर में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला के साथ हैं और शर्मिला छोटे जेह को गोद में लिए मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में करीना और शर्मिला साथ में टहल रही हैं, उस पर करीना ने लिखा – ‘हमेशा आपके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करती हूं।’ आखिरी तस्वीर में शर्मिला अपने पोते जेह के साथ पार्क में खेलती नजर आ रही हैं।