पाकिस्तान। पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असिम मुनीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि पिछले सप्ताह मुनीर ने अपनी बेटी की शादी की। शादी रावलपिंडी शहर में हुई, जो पाकिस्तानी सेना का बड़ा ठिकाना (गारिसन सिटी) है। मीडिया रिपोर्टस में इस बात का भी दावा किया गया है कि उनकी बेटी की शादी उनके पहले चचेरे भाई, अब्दुल रहमान से हुई है।

