गुजरात : गुजरात में भावनगर जिला कोर्ट में बुधवार सुबह विजय जुलूस निकाल रहे वकील और डिस्ट्रिक्ट जज के बीच तीखी बहस हो गई। आवेश में आकर वकील ने जज से यहां तक कह दिया कि आप कौन हैं? क्या आप मुझे जानते हैं? आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए। इसी दौरान कुछ वकील जज को शांत कराकर कोर्ट रूम में ले गए
तीसरी बार चुनाव जीते थे वकील यह विजय जुलूस गुजरात बार एसोसिएशन के सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले जाने-माने वकील अनिरुद्धसिंह झाला के स्वागत में निकल रहा था। ढोल-नगाड़े पर समर्थक वकील नाच रहे थे। इसी समय अदालत की कार्यवाही भी चल रही थी। इसलिए जज ने इस शोर पर आपत्ति जताई तो वकील अनिरुद्धसिंह उन पर भड़क उठे।
- चाहे कुछ भी हो जाए, जो भी करना चाहें कर लीजिए,
- महोदय… आप अपनी कुर्सी पर बैठ जाइए…
- ढोल वालो से बोले… बजाओ, बजाओ
- महोदय, आप कौन हैं? क्या आप मुझे जानते हैं?
- ओह डिस्ट्रिक्ट जज…
- आप डिस्ट्रिक्ट जज हैं। वहां जाइए। बैठिए और आदेश दीजिए।
- बजाओ। मैं बैठा हूं। बजाओ। बजाओ।
माहौल उमंग भरा था, शायद इसीलिए ऊंची आवाज में बात हो गई: वकील बाद णें अधिवक्ता अनिरुद्ध सिंह झाला ने कहा- मैंने बार काउंसिल चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाई है। इसीलिए भावनगर के मेरे सभी वकील बहुत उत्साहित थे। उन लोगों ने कहा- सर, हमें आपका विजय जुलूस निकालना है। इसीलिए आज सुबह 10:30 बजे रूपम चौक से कोर्ट गेट तक मेरा विजय जुलूस निकाला गया। इसीलिए हम ढोल-नगाड़े बजा रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे।
डिस्ट्रिक्ट जज सड़क पर आकर हमें ढोल बजाना बंद करने को कहने लगे। मैंने उनसे कहा- महोदय, आज ढोल बजाना ही हमारा त्योहार है। माहौल इतना उमंग भरा था। इसीलिए उनसे ऊंची आवाज में बात हो गई होगी। इसके अलावा और कोई मामला नहीं था।

