संभल : संभल के के गांव बिछौली में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। तनाव को देखते हुए आरआरएफ के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
गांव बिछौली में स्थित खाद के गड्ढे की जमीन को लेकर तहसीलदार न्यायालय ने जनवरी माह में बेदखली का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन के लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी और लेखपालों की एक विशेष टीम गठित की गई थी।
सुबह करीब नाै बजे प्रशासनिक टीम चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची। एसडीएम निधि पटेल की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजरों ने लगातार इमामबाड़ा और ईदगाह के ढांचे को गिराना शुरू किया।
