नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने TCS नासिक, अमरावती कांड और लेंसकार्ट मामले को लेकर एक वर्ग की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कैसे तीनों मामले एक ही पैटर्न पर आधारित हैं। शहजाद पूनावाला ने कहा कि TCS नासिक, अमरावती और लेंसकार्ट। तीनों ही मामलों में पैटर्न एक ही है। हिंदुओं पर हमला हो रहा है। हिंदू महिलाओं पर हमला हो रहा है। हिंदू प्रतीक चिन्हों पर हमला किया जा रहा है। लुटियंस गैंग ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है।टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक यूनिट BPO दफ्तर में हिंदू महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और जबरन उनका धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। यहां एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, जो 18 से 25 साल की लड़कियों को टारगेट करता था। उन्हें नौकरी में तरक्की का लालच देकर ब्लैकमेल किया जाता था और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाता। इस गिरोह की मास्टरमाइंड TCS नासिक की एचआर निदा खान थी, जो खुलासे के बाद से ही फरार है। इस केस के पीड़ितों ने पुलिस को बताया है कि यहां एक गिरोह हिंदू लड़कियों को फंसाने और उनका धर्म परिवर्तन करने के लक्ष्य में लगा रहता था।दूसरा केस महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आया, जिसमें 180 हिंदू लड़कियों के साथ यौन शोषण करने का केस उजागर हुआ है। इस मामले में आरोपी मोहम्मद अयान है, जो अपने साथियों तनवीर अहमद और मोहम्मद जोयान के साथ मिलकर लड़कियों के वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल किया। आरोपी लड़कियों से दोस्ती करने के लिए कोचिंग सेंटर और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे। बाद में उन पर धर्म परिवर्तित करने के लिए दबाव भी बनाया जाता था।

