पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में चुनावी परिणाम आने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सीएम सुक्खू ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को कोई भी कहीं भी हैक कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2014 में जिस तरह से लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में वोटिंग परसेंटेज रही। उस समय भी उन्होंने सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस को काफी कम वोट पड़े और यह संभव नहीं था कांग्रेस को केवल 20 परसेंट वोट पड़े। इससे शंका पैदा हो जाती है।

