शिमला: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए गए आरोपों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कड़ा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट के बहाने उन्हें बदनाम करने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और अपनी सभी संपत्तियों का विवरण पहले ही चुनावी शपथपत्र (एफिडेविट) में सार्वजनिक कर चुके हैं।

