Maldives : निया शर्मा मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री मायानगरी की भागदौड़ से दूर वहां सुकून भरे पल बिता रही हैं। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं। उन्होंने अपनी कुछ स्टाइलिश फोटोज पोस्ट की हैं। मगर, तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं।
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मालदीव वेकेशंस की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। मगर, इन तस्वीरों के बाद उनकी निजी जिंदगी पर चर्चा शुरू हो गई है। फैंस को कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद निया से सवाल किए जा रहे हैं। दरअसल, साझा की गईं फोटोज में निया के साथ एक शख्स नजर आ रहा है।
तस्वीरों में निया समुद्र और प्राकृतिक हरे-भरे नजारों के बीच फोटोशूट कराती दिख रही हैं। उन्होंने वहां साइकिलिंग की। वहीं, कुछ फोटोज में उनके साथ एक शख्स नजर आ रहा है। इस पर लोगों की नजर ठहर गई हैं और निया से सवाल पूछा जा रहा है, ‘आखिर साथ में यह लड़का कौन है’?
वहीं, कुछ नेटिजंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ये निया शर्मा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह हैं। अभिनेत्री उन्हीं के साथ मालदीव घूमने गई हैं? निया शर्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। निया शर्मा और सिकंदर के लिंकअप की अफवाहों को लेकर यूं ही काफी कयास लगाए जा रहे थे, हालिया तस्वीरों ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है।
पोस्ट के साथ निया शर्मा ने कैप्शन लिखा है, ‘मालदीव में गोल्डन आवर का पीछा और पिंक बग्गी की सवारी। यहां बहुत अच्छी मेहमाननवाजी हुई। रेत पर मेरे खुश रहने के निशान छूटे हैं। वहीं, यूजर्स निया से मजेदार सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, ‘तो क्या आपने सॉफ्ट लॉन्च कर दिया’? वहीं, कुछ लिख रहे हैं, ‘आपको इतना खुश देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है’।

