new Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और बेल्जियम, यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के जल्द समाधान का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि संवाद और कूटनीति से ही संघर्षों का समाधान संभव है। पीएम मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही।
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हमने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। भारत और बेल्जियम, दोनों ही देश कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष के जल्द समाधान और शांति के प्रयासों का समर्थन करते हैं। आतंकवाद को उसके सभी रूपों में जड़ से खत्म करना, हमारी साझा प्रतिबद्धता है।’

