Arvind Kejriwal On Amit Shah: शनिवार देर रात आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक वार पलटवार तेज हो गया है। रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता करके गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एकबार फिर दिल्ली में अपराध में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाते हुए भारत सरकार पर हमला बोला। साथ ही केजरीवाल ने नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए और राजनीति से प्रेरित करार दिया। इसके साथ ही केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने पर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगी।
गैंगस्टर की शिकायत करने वाले AAP विधायक को ही दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार‼️
👉 अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने कल हमारे विधायक @AAPNareshBalyan जी को गिरफ्तार कर लिया। नरेश जी ख़ुद कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू नाम के गैंगस्टर की धमकियों के पीड़ित हैं
👉 नरेश बाल्यान जी ने इसकी कई… pic.twitter.com/wryvNp4m5M
— AAP (@AamAadmiParty) December 1, 2024
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल इन दिनों दिल्ली के अलग-अलग विधानसभाओं में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वो अपराध को मुद्दा बनाकर गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर नजर आ रहे हैं। शनिवार को मालवीय नगर में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंकने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद आप ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए हमला बोला था। वहीं, भाजपा ने इस हमले को लोगों का गुस्सा करार दिया था। वहीं, रंगदारी के आरोप में AAP विधायक नरेश बाल्यान को शनिवार देक रात दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पिछले दिनों BJP की ओर से एक ऑडियो वायरल किया गया था, जिसके आधार पर बाल्यान को गिरफ्तार किया गया है।
बाल्यान का किया गिरफ्तार
आप प्रमुख ने बताया कि मेरे विधायक नरेश बाल्यान को कल गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि वो गैंगस्टर के खिलाफ लगातार शिकायत करते आये हैं। उसके बच्चे को टारगेट किया गया है। कपिल सांगवान की तरफ से कहा गया कि तुम इन लोगों से पैसे लेकर हमें दो। इस धमकी की शिकायत नरेश बालियान ने दिल्ली पुलिस से की है। आप विधायक नरेश बाल्यान की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली में गैंगस्टरों का कब्ज़ा, केजरीवाल जी ने सवाल उठाया तो उन्हीं पर हमला करवा दिया‼️
👉 व्यापारियों के पास फिरौती की कॉल आती है। उनकी दुकानों के बाहर गोलियां चल रही हैं
👉 महिलाओं के साथ छेड़खानी, अपहरण, रेप और हत्याएं हो रही हैं
👉 मैंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल… pic.twitter.com/QwTr8ObBB4
— AAP (@AamAadmiParty) December 1, 2024
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से मैं कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा हूं। लोग दहशत में हैं। ऐसा लग रहा जैसे गैंगस्टर ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया हो। मैं, नांगलोई भी गया था। वहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुझे जाने से रोक दिया। मुझे नहीं पता क्यों रोक रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि मेरी अमित शाह जी को चुनौती है कि अगर हिम्मत है तो गैंगस्टर को गिरफ्तार करके दिखाओ। हमारे विधायक को गिरफ्तार करके क्या होगा, हमारे ऊपर परल पदार्थ फेंकवा कर क्या होगा।