Pushpa 2 Actor Allu Arjun Arrested: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के स्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने उन्हें 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें की सुबह ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी। वहीं, कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने शुक्रवार यानी 13दिसंबर की सुबह हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था।
उन्हें हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में भगदड़ की वजह से महिला की जान जाने की घटना में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले गई थी। इस बीच बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस तरह अल्लू अर्जुन को उनके घर से अरेस्ट किया, इसपर एक्टर ने दुख जताया है।
गिरफ्तार से दुखी हुए अल्लू अर्जुन
सूत्रों के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर दुख जताया है। एक्टर ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें अपना नाश्ता खत्म नहीं करने दिया। अल्लू अर्जुन का कहना ये भी है कि पुलिस ने उन्हें सीधा उनके बेडरूम से उठाया लिया था। उन्हें अपने कपड़े तक बदलने तक नहीं दिया गया। हालांकि एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर लिफ्ट में जाते दिख रहे हैं। जहां पहले अल्लू ने प्लेन टी-शर्ट पहनी थी, बाद में वो हुडी पहने बाहर आए। जिस पर लिखा था- फ्लावर नहीं फायर है।
गिरफ्तारी से पहले का वीडियो आया सामने
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। जिसमें लोगों ने उनको घेर रखा है। अल्लू अर्जुन ने इस वीडियो में व्हाइट टी-शर्ट पहनी पहनी हुई है। इस टी-शर्ट पर हिंदी में लिखा है- फ्लावर नहीं, फायर है मैं। वीडियो में एक्टर को चाय पीते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी परेशान होती दिख रही है। ऐसे में अल्लू अर्जुन पत्नी को समझा रहे हैं. अपनी चाय खत्म करने के बाद एक्टर पुलिस के साथ उनकी गाड़ी में रवाना हुए। पुलिस ने अल्लू अर्जुन के बॉडीगार्ड संतोष को भी अरेस्ट किया है।