Hampi Kuneru Wins World Rapid Chess Title: साल 2024 चेस के क्षेत्र में भारत के लिए यादगार रहने वाला है। 2024 के अंत में भारत की महिला चेस खिलाड़ी हम्पी कोनेरु ने इतिहास रच दिया है। हाल ही में भारत के 18 वर्षीय चेस खिलाड़ी डी गुकेश वर्ल्ड चैम्पियन बने थे। जबकि अब 37 वर्षीय हम्पी कोनेरु ने इतिहास रच दिया है। महिला चेस खिलाड़ी ने विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीत लिया है। खास बात यह है कि इस खिताब पर हम्पी ने दूसरी बार अपने नाम किया है। भारत की हम्पी कोनेरु ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर यह खिताब जीता है।
चैंपियन हम्पी को पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत की हम्पी कोनेरु ने दूसरी बार इस खिताब अपने नाम किया है। पहली बार हम्पी ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2019 में जॉर्जिया में जीता था। अब पांच साल बाद फिर से उन्होंने इतिहास रच दिया है। हम्पी को ऐतिहासिक जीत पर देशभर से उन्हें बधाई मिलने का तांता लगा है। पूरा देश डी गुकेश के बाद अब हम्पी की जीत पर भी गर्व महसूस कर रहा है। पीएम मोदी ने भी उन्हें विश्व चैंपियन बनने की बधाई दी है।
जीत के बाद हम्पी ने कही ये बात
भारतीय ग्रैंडमास्टर हम्पी कोनेरु ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ चैम्पियनशिप का अंत किया। दूसरी बार विश्व रैपिड खिताब अपने नाम करने के बाद हम्पी कोनेरू ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। क्योंकि, यह मेरा दूसरा विश्व रैपिड खिताब है। हम्पी कोनेरु ने कहा कि मैं 2019 में भी जीती थी। आगे उन्होंने कहा कि अपने करियर में, जब भी मैं खराब प्रदर्शन करती होती हूं और सोचती हूं कि मैं हार रही हूं, तो कुछ चमत्कार होता है और मैं वापस आ जाती हूं। इससे मुझे आगे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।