BJP Lashes Out On Congress: दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि एक बच्चे की ओर से फर्जी मेल और कॉल करके स्कूल को धमकी दी गई थी। पुलिस ने इसके आगे जो दावा किया है वो और भी चौंकाने वाला है। पुलिस ने कहा है कि जिस बच्चे की ओर से धमकी दी गई थी उसके अभिभावक एक एनजीओ से जुड़े हैं जो पहले अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था। अब इस मुद्दे पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पुलिस ने जो खुलासा किया है वो काफी चौंकाने वाला है। अब सवाल ये है कि उस बच्चे का इस्तेमाल किसी खास मकसद से राजनीतिक फायदा लेने के लिए तो नहीं किया। बच्चे के अभिभावक की गतिविधियां संदेहास्पद एनजीओ के साथ रहा है।
आतिशी पर भी साधा निशाना
भाजपा नेता नेता ने आगे कहा कि इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरु के फांसी का जमकर विरोध किया था। इसलिए अब संदेह होता है कि क्या इसमें आम आदमी पार्टी का या उनसे जुड़े किसी एनजीओ की मिलीभगत तो नहीं हैष पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये तथाकथित एनजीओ का आम आदमी पार्टी से संबंध रहा है। अरविंद केजरीवाल ने टुकड़े-टुकड़े का नारा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को रोक कर रखा था। तो आम आदमी पार्टी का संबंध सीधे-सीधे नजर आता है। भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के नहीं देश के दुश्मन हैं। हमें लगता है कि आगे की जांच से एक बड़ा खुलासा देश के सामने आएगा।
आपदा से दिल्ली को मुक्ति मिलेगीः भाजपा
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि इस आप-दा से दिल्ली को मुक्ति होगी। ये कोई नई बात नहीं है कि भारत तेरे टुकड़े होंगे, जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी में ये एनजीओ ने हिस्सा लिया था। अब जनता को टोपी पहनाने के बाद सफाई तक भी नहीं देते हैं बल्कि सवाल करते हैं। मामले की जांच चल रही है, आम आदमी पार्टी के संस्थापक का तमाम एनजीओ से नाता रहा है। ये एनजीओ इनकम टैक्स नहीं भरते हैं। नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स नहीं देते हैं।