CM Yogi Adityanath Speech: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए सपा पर जमकर हमला बोला। यूपी सीएम ने कहा कि आप संविधान को लेकर घूमते हैं, लेकिन आपका दृष्टिकोण क्या है, माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान शोर-शराबे से हम यह अनुमान लगा सकते हैं। उस प्रकार का व्यवहार संवैधानिक है, तो असंवैधानिक क्या है? आप लोग भाषण बहुत देते हैं, लेकिन आप लोगों का जो वास्तविक आचरण है, वह सपा सेल का सोशल मीडिया का हैंडल है। लोकतंत्र के उनके विचारों का एक ऐसा माध्यम है, जिसमें स्वस्थ समाज लज्जा महसूस करता है।
“गिद्धों को केवल लाश मिली”
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘किसी ने सच कहा कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा है, उसे वो मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली। संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली। आस्थावानों को पुण्य, सज्जनों को सज्जनता, गरीबों को रोजगार, अमीरों को धंधा मिला। श्रद्धालुओं को साफ सुधरी व्यवस्था मिली, सद्भावना वाले लोगों को जातिरहित व्यवस्था मिली, भक्तों को भगवान मिले। मतलब सबने अपने स्वभाव और चरित्र के अनुसार चीजों को देखा।’ मुख्यमंत्री ने ये बातें एक सोशल मीडिया यूजर से हवाले से कही हैं।
यूपी सीएम ने कहा कि आप संविधान को लेकर घूमते हैं, लेकिन आपका दृष्टिकोण क्या है, माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान शोर-शराबे से हम यह अनुमान लगा सकते हैं। उस प्रकार का व्यवहार संवैधानिक है, तो असंवैधानिक क्या है? आप लोग भाषण बहुत देते हैं, लेकिन आप लोगों का जो वास्तविक आचरण है, वह सपा सेल का सोशल मीडिया का हैंडल है। लोकतंत्र के उनके विचारों का एक ऐसा माध्यम है, जिसमें स्वस्थ समाज लज्जा महसूस करता है।
“व्यवस्था नष्ट वाले दानव हुए”
योगी ने कहा कि अपनी बात राधा कृष्णन की एक टिप्पणी से करना चाहता हूं। राधा कृष्णन ने कहा है कि मानव का मानव होना एक उपलब्धि है, मानव का दानव होना उसकी पराजय और मानव का महामानव होना उसकी विजय, यह तीन बातें कही और ये तीन श्रेणियां हमेशा रही हैं। कश्यप की दो रानियां थीं, एक से देव हुए हैं, एक से दानव हुए हैं। यानी मनुष्य से ही ये सब आगे बढ़ा है। मनुष्य के कर्म उनको आगे पहुंचाता है। जो व्यवस्था को नष्ट करना विश्वास करता है, वह दानव हुआ है।