Billionaires In India: भारत में अमीरों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले कुछ सालों में अरबपतियों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। अब भारत में अरबपतियों की कुल संख्या 191 पहुंच गई है। इन तमाम अरबपतियों की संपत्ति 100 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, बीते छह साल में भारत में रईसों की तादाद में भारी उछाल देखने को मिला है। छह साल पहले भारत में अरबपतियों की संख्या महज 7 थी लेकिन धीरे-धीरे ये संख्या बढ़ कर 191 पहुंच गई है। साथ ही अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि इस साल ये संख्या 200 पार हो जाएगी।
भारत में अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा
बुधवार को नाइट फ्रैंक के द्वारा एक रिपोर्ट जारी किया, जिसमें दुनियाभर के अरबपतियों का जिक्र किया गया था। इस रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में पिछले 6 सालों में अरबपतियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। जहां छह साल पहले भारत में 7 अरबपति हुआ करते थे, वहीं साल 2025 में भारत में अरबपतियों की संख्या 191 पहुंच गई है। इन तमाम अरबपतियों की कुल संपत्ति को मिला दे तो भारत दुनिया में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। इस मामले में पहले नबंर पर अमेरिका और दूसरे नबंर पर चीन का कब्जा है। इसके अलावा भारत में 1 करोड़ डॉलर की संपत्ति रखने वालों की भी संख्या लगातार बढ़ रही है। नाइट फ्रैंक के मुताबिक, भारत में 1 करोड़ डॉलर का नेटवर्थ रखने वालों की संख्या 85,698 है औऱ रिपोर्ट के अनुसरा, ये संख्या जल्द ही 94,000 पार कर जाएगी।
अमेरिका में सबसे अधिक अरबपति
भारत में अरबपतियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के पीछे नाइट फ्रैंक के चेयरमैन शिशिर बैजल ने कारण बताते हुए कहा कि अमीरों की संख्या में लगातार वृद्धि देश की मजबूत लॉन्गटर्म इकोनॉमिक ग्रोश, बढ़ते इन्वेस्टमेंट के अवसरों और विकसित हो रहे बड़े बाजार को प्रदर्शित करने वाली है, जो भारत को ग्लोबल वेल्थ क्रिएशन के मामले में एक बड़े प्लेयर के रूप में स्थापित करती है। गौरतलब है कि अमेरिका में 1 करोड़ डॉलर से अधिक संपत्ति रखने वाले दुनिया के 40% रईस रहते हैं। वहीं, चीन में इनकी संख्या 4.7 लाख है।