Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले में दर्दनाक सड़क हो गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन ने सफाई कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
यह हादसा करीब सुबह करीब 10 बजे हुई, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पांच कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक और कर्मचारी की मौत हो गई। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी के मदद से हादसे की जांजज की जा रही है। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है।
विधायक मामन खान ने हादसे पर जताया दुख
हादसे पर इलाके के विधायक मामन खान ने कहा कि इब्राहिम बास के समीप दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में इसमें अब तकी कई लोगों की जान जा चुकी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों से मिलकर सांत्वना देने मांड़ीखेड़ा हॉस्पिटल पहुंचा हूं। रोते बिलखते परिजनों को देख दिल बहुत बेचैन हैं। डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों से मिलकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की हैं। मृतक परिजनों की मद्द के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।