– आरसीबी और सीएसके के बीच 18 मई को मैच खेला जाएगा। – बेंगलुरु अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 12 मई को अपने-अपने मैच जीतकर IPL 2024 प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। जहां चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर छलांग लगाई। वहीं, बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट के बीच में निराशाजनक हार के कारण सीएसके मुश्किल स्थिति में आ गई थी, लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया।…
Author: Hindustan Darpan
– थाईलैंड में खराब रेटिंग को गंभीरता से लिया जाता है – गलत कारणों से या फर्जी तरीके से ऐसा करने पर जेल भी हो सकती है – यहां पढ़िए 2 केस स्टडी और रहिए अलर्ट फुकेत (थाईलैंड)। यदि आप भी थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं, तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें। वहां रेस्त्रां-होटल जैसी सेवाओं को बिना वाजिब कारण के खराब रेटिंग देना बहुत भारी पड़ सकता है। हाल ही में एक ब्रिटिश टूरिस्ट के साथ ऐसा हुआ। उसने रेस्टोरेंट को 1 रेटिंग दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। थाईलैंड में…
नई दिल्ली । दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री आवास पर हुआ। घटना की जानकारी देने के लिए सीएम आवास से दिल्ली पुलिस को कॉल भी किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं दी गई है। मारपीट का आरोप केजरीवाल के पीए विभव पर लगा है। पार्टी की ओर से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। खुद स्वाति मालीवाल की तरफ से पीसीआर कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। सीएम…
परगना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने(प्रधानमंत्री) एक जनसभा में कहा मुसलमान SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेंगे। कैसे छीन लेंगे? डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है, हम उस संविधान को बिखरने नहीं देंगे और ना ही मुस्लिम कभी ऐसा करेंगे, क्योंकि वे (मुस्लिम) जानते हैं कि बहुसंख्यक, SC-ST-OBC और अल्पसंख्यक जातियां सभी अलग-अलग हैं। आपका आरक्षण वे (मुस्लिम) लोग कैसे ले लेंगे? यह बातें झूठी हैं, इतना झूठ कहते हैं। छोटा बच्चा भी अगर झूठ बोलता है तो उसकी मां उसे मारकर सही करती है, लेकिन प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व अगर झूठ कहें तो…
– नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए आज देश के 10 राज्यों में 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो सकती है, हालांकि इस बीच भी सुबह-सुबह मतदान के प्रति लोगों को उत्साह बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी और बारिश देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में हो रहा मतदान गौरतलब है कि आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर मतदान हो रहा…
अहमदनगर। अरविंद केजरीवाल के कभी गुरु रहे अन्ना हजारे ने वोट डालने के बाद उन पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। मैं उनकी आलोचना करता हूं। ऐसे व्यक्ति को कभी भी नहीं चुनना चाहिए।
पालघर। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के विकास को तीन गुना गति से आगे बढ़ाने का चुनाव है। शाह ने इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘इंडी अलायंस का एक ही काम है। सुबह-शाम पीएम मोदी को गाली देना, लेकिन इनका नेता कौन है पता नहीं।’ गृहमंत्री शाह ने कहा कि दस साल तक सोनिया-मनमोहन ने सरकार चलाई। इनकी खिचड़ी अलायंस ने घोटाले किए। नरेंद्र मोदी 23 साल से…
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो शुरू। बीएचयू के गेस्ट हाउस से शुरू हुआ रोड शो। पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद। नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो करने के लिए पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का रोड शो 5 घंटे तक चलेगा। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस रोड शो में 10 लाख लोगों लाने की तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी मंगलवार की सुबह 11 बजे वाराणसी से अपना नामांकन करेंगे। स्थानीय लोगों ने कहा- रोड शो में यह जनसैलाब ऐतिहासिक, पीएम को…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में प्रत्याशी के तौर पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे एक समर्थक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब वह भी देने में कतराने लगे। बहन प्रियंका गांधी के दबाव के बाद उन्होंने उसका जवाब दिया। दरअसल, समर्थक ने उनसे पूछा कि आप शादी कब करेंगे, तो वह बिना जवाब दिए ही आगे बढ़ गए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उसने कुछ पूछा है, तो उन्होंने कहा कि जल्द ही करनी पड़ेगी|
– चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान जारी – सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान। – अखिलेश यादव, अधीर रंजन, ओवैसी की दांव पर किस्मत नई दिल्ली । देश में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को चौथे चरण में 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों, जम्मू कश्मीर की 5 सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों व ओडिशा की 4 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। वहीं आंध्र प्रदेश की 25 सीटों,…
