एम चिन्नास्वामी में गुजरात का सामना करेगी आरसीबी अंक तालिका में 10वें पायदान पर बेंगलुरु गुजरात ने जीते 10 में से सिर्फ 4 मैच नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शनिवार (4 मई) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। आरसीबी अपने दस में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। जीटी ने अपने दस मुकाबलों में चार में जीत हासिल की है। प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान है। दोनों टीमों के बीच अब तक चार आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने दो और गुजरात ने दो मुकाबले जीते हैं। जीटी…
Author: Hindustan Darpan
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी छोड़ रायबरेली से नामांकन भरने पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ने का तय किया है। वह राजनीति में बच्चे हैं, इसलिए उनको प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस ने लंबे समय तक सस्पेंस बनाकर रखा था। कांग्रेस के कार्यकर्ता यह मांग कर रहे थे कि अमेठी से फिर एक बार राहुल गांधी को चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं प्रियंका गांधी को…
नई दिल्ली। जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली पीड़ित महिला गायब हो गई है। उसके बेटे ने गुरुवार रात मैसूर जिले के केआर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता के 20 साल बेटे ने कहा कि मां को प्रज्वल रेवन्ना परिवार का परिचित जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया है। उसके बाद से कर्नाटक के विशेष जांच दल ने पीड़िता की तलाशी शुरू कर दी है। सतीश बबन्ना ने किया पीड़िता का अपहरण जांच में पुलिस को पता चला है कि पीड़िता को ले जाने वाला सतीश बबन्ना है।…
नई दिल्ली। शुक्रवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बेटे करण भूषण सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह संयोग ही है कि 33 साल की उम्र में मैं पहली बार सदन में पहुंचा था। अब करण को भी 33 साल की उम्र में वहां जाने का मौका मिल रहा है। मैंने मेहनत कर हासिल किया था। इसको वैसे ही मिल रहा है। बृजभूषण सिंह ने कहा कि कैसरगंज से करण का उतरना ईश्वरीय इच्छा है। हम सबको इसका मान रखना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि होइहि सोइ…
सिंहभूम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सिंहभूम में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए झारखंड की इंडी गठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। यहां दिनदहाड़े आदिवासियों की हत्याएं होती हैं। यह चाहते हैं कि उनमें अपराधियों का आतंक बना रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिर्फ बीजेपी ही यहां के लोगों की भावनाओं को समझती है और उन्हें पूरा करती है। आपके मन में क्या है, लोग क्या चाहते हैं, हमें इसका हमेशा एहसास रहता है। अलग झारखंड अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया, बीजेपी ने बनाया।…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से नामांकन भर दिया है। उन्होंने इस अपने लिए भावुक पल बताया था। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे से रायबरेली सीट सौंपी है। यह मेरे परिवार की कर्मभूमि है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रायबरेली से नामांकन भरना मेरे लिए भावुक पल था। मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है। उसकी सेवा का मुझे मौका दिया है। अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं। दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे खुशी है कि 40 वर्षों…
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे संजय निरुपम महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में अलग-थलग पड़ गए थे। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर कांग्रेस ने निकाल दिया था। संजय निरुपम की शिवसेना में 19 साल बाद वापसी हो रही है।
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लू के साथ गर्मी का तांडव जारी है। कई राज्यों में हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को अपने ताजा अपडेट में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट तो कई जगहों पर भीषण लू की चेतावनी दी है। IMD ने कई प्रदेशों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के…
इस हफ्ते कई फिल्म रिलीज हुई है उसमें एक फिल्म है “मैं लड़ेगा” हालांकि इसमें कोई बड़ा स्टार कास्ट नहीं है लेकिन इस फिल्म की कहानी आपके अंदर से झझकोर देगी इस फिल्म का हीरो घर और समाज दोनों से एक साथ लड़ रहा है इस तरह की फिल्में बहुत दिनों के बाद आई है जिसमें एक युवक की संघर्ष की कहानी दिखाई गई हैं। फिल्म की कहानी आकाश नाम के एक लड़के की है. वो अपने मां, पिता और छोटे भाई के साथ एक छोटे शहर में रहता है. घर में हिंसा का माहौल है. पिता बात-बात पर उसकी…
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की धूम मची है। इस बीच कांग्रेस को करारा झटका लगा है। एक्स (पूर्व ट्विटर) ने झारखंड कांग्रेस के अकाउंट पर कार्रवाई की है। एक्स ने पार्टी के हैंडल को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, झारखंड कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डीपफेक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद एक्स की ओर से एक्शन लिया गया।
