Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति वार्ता पहले एक बार फिर मॉस्को ने तीन यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ शांति वार्ता होगी। मगर इस वार्ता में युद्ध को समाप्त करने को लेकर कोई प्रगति होने की उम्मीद कम है।
रूस-यूक्रेन के बीच होनी है शांति वार्ता
रूस-यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध को रोकने के लिए दोनों देश तीसरी बार शांति वार्ता करने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दो दौर की वार्ता इस्तांबुल में हुई थी, और रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस बार भी बैठक की मेजबानी तुर्किये करेगा। मई और जून में हुई वार्ताओं के परिणामस्वरूप युद्धबंदियों और शहीद सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान हुआ, लेकिन कोई अन्य समझौता नहीं हो सका।