Geneva :तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष के खत्म होने की उम्मीदें बढ़ गई है। कारण है कि पश्चिमी देशों के नेताओं के बाद रविवार को जेनेवा में यूक्रेन और अमेरिका के बीच ऊंचे स्तर की बैठक हुई। इसमें यूक्रेन के शीर्ष प्रतिनिधियों ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सुझाए गए यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने के प्रस्ताव पर बातचीत की। बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में बताया गया कि वार्ता उपयोगी, केन्द्रित और सम्मानजनक रही और दोनों पक्ष एक न्यायपूर्ण व स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बयान के अनुसार, बातचीत के दौरान मुख्य मुद्दों पर करीबिया बढ़ीं और आगे की प्रक्रिया के लिए स्पष्ट कदम तय किए गए। दोनों देशों ने मिलकर शांति प्रस्ताव का एक नया और सुधारित ढांचा तैयार किया, जिसमें यूक्रेन की संप्रभुता और टिकाऊ शांति को अनिवार्य बताया गया।
रुबियो ने बैठक को बताया सबसे ज्यादा उपयोगी
वार्ता के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्रकारों से कहा कि यह बैठक सबसे ज्यादा उपयोगी और सार्थक रही। उन्होंने बताया कि उसी रात दूसरी बैठक भी होगी। रुबियो ने कहा कि इस मामले में अब तक हुई प्रगति को देखकर वे काफी आश्वस्त हैं। हालांकि अंतिम में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अंतिम निर्णय दोनों देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा लिया जाएगा।