थाईलैंड। थाईलैंड सेना ने गुरुवार को कहा कि कंबोडिया के साथ देश की सीमा पर जारी संघर्ष में उसके तीन नागरिक मारे गए। ताजा संघर्ष शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब थाई नागरिकों की मौत हुई है।
पोप लियो ने ताजा संघर्ष पर दुख जताया
दोनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के ताजा संघर्ष पर वेटिकन सिटी ने भी दुख जताया है। वेटिकन ने कहा कि पोप लियो चौदहवें ताजा संघर्ष की खबर सुनकर दिल की गहराई दुखी हैं। उन्होंने कहा, इसमें नागरिकों हताहत हुए हैं और लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। मैं इन प्रिय लोगों ने प्रार्थना करता हूं।
दोनों पक्षों को संघर्षविराम पर लौटने के लिए कहेंगे: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह दोनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से संघर्षविराम समझौते पर वापस लौटने के लिए कहेंगे। जुलाई में दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम मलयेशिया की मध्यस्था और ट्रंप के दबाव में हुआ था। ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर थाईलैंड और कंबोडिया सहमत नहीं हुए तो वह उनकी व्यापार सुविधाएं रोक देंगे। अक्तूबर में मलयेशिया में एक बैठक में संघर्षविराम समझौते को औपचारिक रूप दिया गया।
फिर भी दोनों देशों ने प्रचार युद्ध जारी रखा और कम स्तर की सीमा पार हिंसा होती रही। कंबोडिया ने शिकायत की कि थाईलैंड ने 18 सैनिक वापस नहीं किए, जबकि थाईलैंड ने शिकायत की कि सीमा पर सैनिक घातक सुरंगों में घायल हुए हैं। इन नई सुरंगों को कंबोडिया ने बनाया। कंबोडिया का कहना है कि ये सुरंगें 1999 में समाप्त हुए गृह युद्ध से हैं।

