ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ के नेता गुरुवार को एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में यूक्रेन को अरबों डॉलर की आर्थिक मदद और सैन्य सहायता देने पर सहमति बन सकती है। यूरोपीय संघ द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद अगले दो साल तक यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित कर सकेगी। यूरोपीय संघ की बैठक में अप्रवासन, यूरोपीय संघ की नीति, व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा होगी, लेकिन यूक्रेन को फंडिंग देने का मुद्दा सबसे अहम है।
ब्रुसेल्स में होगी बैठक
यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया, ‘ये हम पर है कि हम ये तय करें कि यूक्रेन को लड़ाई में कैसे वित्तीय मदद करनी है। हम इसकी तुरंत जरूरत को समझते हैं और इसे साफ देख सकते हैं।’ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा गुरुवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब तक यूरोपीय संघ के नेता किसी समझौते पर नहीं पहुंच जाते, तब तक चर्चा होगी फिर चाहे इसमें कितने ही दिन क्यों न लग जाएं।’

रूस की जब्त संपत्ति, यूक्रेन को देने पर भी किया जा रहा विचार
कई यूरोपीय नेताओं ने कहा कि यूरोप में जब्त किए गए रूस के 10 अरब यूरो की रकम को यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य मदद देने में इस्तेमाल किया जाए। हालांकि कई यूरोपीय नेता इसके खिलाफ भी हैं, उनका कहना है कि इस कदम में कई खतरे हैं। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने भी चेतावनी दी है कि अगर यूरोपीय देश, दूसरे देशों की रकम को इस तरह से जब्त करेंगे तो इससे यूरो की क्षमता कमजोर होगी। कई यूरोपीय देशों ने आशंका जताई है कि इस कदम के चलते रूस, यूरोप पर हमला भी कर सकता है।

बेल्जियम ने योजना का किया विरोध
बेल्जियम के सबसे ज्यादा जब्त संपत्ति है और बेल्जियम ही इस योजना का सबसे ज्यादा विरोध कर रहा है। बेल्जियम को डर है कि संपत्ति जब्त करने पर रूस उस पर हमला कर सकता है। बेल्जियम का कहना है कि यूरोपीय संघ को रूस की जब्त संपत्ति यूक्रेन को देने के बजाय अंतरराष्ट्रीय बाजार से पैसा लेकर यूक्रेन की मदद करनी चाहिए। बीते हफ्ते ही रूस के सेंट्रल बैंक ने बेल्जियम के खिलाफ मॉस्को की एक अदालत में मुकदमा भी किया है। इससे रूस और बेल्जियम के बीच तनाव बढ़ गया है।