भुवनेश्वर : ओडिशा की कोरापुट पुलिस ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय हशीस तेल बनाने वाली अस्थायी इकाई का भंडाफोड़ किया। करीब 1,800 लीटर हशीस तेल जब्द किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 225 करोड़ रुपये आंकी गई है।
कोरापुट पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पानी और जंगल के रास्तों से पहुंचने का रणनीतिक निर्णय इसलिए लिया गया ताकि पुलिस की गतिविधियां छिपी रहें और आरोपी ड्रग तस्करों को किसी भी समय सूचना न मिल सके। पुलिस ने यह भी कहा कि क्षेत्र की दुर्गम स्थिति, कठिन भू-भाग, पहुंचने में कठिनाई और अस्थायी निर्माण इकाइयों की तेजी से असेंबली और डिसेंबली पिछले दिनों छापेमारी में बड़ी बाधा बन रही थी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 1,800 लीटर हशीश तेल जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 225 करोड़ रुपये है और साथ ही 1,000 किलो गांजा भी जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गई। पुलिस के अनुसार, इस निर्माण इकाई के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस को प्रारंभिक सबूत भी मिले हैं कि यह निर्माण इकाई राज्य के बाहर के ड्रग तस्करों से जुड़ी हुई है।
कोरापुट जिले में एक अलग छापेमारी में पुलिस ने नंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1,143 किलो गांजा जब्त करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें हरियाणा से दो अंतरराज्यीय तस्कर शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चार आरोपियों में से दो कोरापुट के सेमिलिगुडा इलाके के आपूर्तिकर्ता हैं, जबकि बाकी दो हरियाणा से हशीश या गांजा प्राप्त करने वाले हैं।

