मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि भाजपा नेता अशोक वर्मा और उनके बेटों ने व्यापारी नरेश कुमार गुप्ता के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
पलायन का लगाया था बोर्ड

