Cm Yogi Adityanath In West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रही है। 2011 से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के प्रत्याशी लगातार पीछे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल चुनाव के दौरान कई रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने अपनी हिंदुत्व के पिच पर लगातार भाषण दिए। अपनी रैलियों में सीएम योगी ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ममता सरकार को जमकर लताड़ लगाई।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के माथाभांगा और धुपगुड़ी में आयोजित जनसभा में लोगे से बोले थे- आप चिंता मत कीजिए। टीएमएस के गुंडे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है। अब बंगालवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि ममता दीदी को हिंदुओं और जयश्रीम के उद्घोष से चिढ़ है। टीएमसी को मुस्लिम तुष्टिकरण से फुरसत नहीं है। वह मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती। बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते क्योंकि सरकार आप पर अत्याचार करेी। टीएमसी के गुंडे हमला बोल देते हैं। दुर्गापूजा से पहले उपद्रव हो जाता है। सरकार दुर्गापूजा और विसर्जन की अनुमति नहीं देती। गोहत्या कराती है और आम जनता को परेशान करती है।सीएम योगी ने राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा था- ‘हम गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। बंगाल को मौलाना, मौलवियों के फतवों की धरती नहीं बनने देना है। बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है। बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी। मां दुर्गा की धरती रहेगी, वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर हर महादेव का घोष इस धरा से लगातार चलना चाहिए।’
एक अन्य रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के लोगों से कहा- ‘4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे आपके सामने भीख मांगेंगे। घुटने टेकते हुए नाक रगड़ते हुए दिखेंगे। सुरक्षा की गारंटी बीजेपी आपको देगी। भयमुक्त वातावरण मिलेगा। बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरगाउंड होने लगे हैं। भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है।’

