– कावड़ यात्रा रूट पर दुकानों पर नेमप्लेट को लेकर सियासत गरम।
– फैसले को संजय राउत ने कहा- यह देश को बांटने वाला है।
– कहा- भाजपा कब तक भारत-पाकिस्तान का खेल जारी रखेगी।
मुंबई। उत्तर प्रदेश में कांवड़ रूट पर दुकानों का नाम और दुकानदार का नाम बताने वाले योगी सरकार के आदेश पर राजनीति गरमा रही है। अब इसकी आंच मुंबई तक बहुत गई है।
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने योगी सरकार के आदेश पर निशाना साधा। उन्होंने इसको देश में विभाजन पैदा करने वाला बताया।
‘भाजपा को नहीं मिलेगा इससे कोई लाभ
उन्होंने कहा कि भाजपा इन आदेशों के जरिए देश में विभाजन पैदा करना चाहती है। यह हमारी एकता खत्म को करेगा, जिससे किसी लाभ नहीं मिलने वाला है। आपने दुकानों को जाति और धर्म के आधार पर नेमप्लेट लाने का आदेश दिया है। आप क्या चाहते हैं कि यह देश विभाजित हो जाए।
राउत ने आगे कहा कि शिवसेना हिंदुत्व को आदर्शन मानती है, लेकिन समाज के बीच दरार नहीं पैदा कर सकते हैं। कांवड़ यात्रा, अयोध्या, काशी और मथुरा हमारे लिए गर्व का विषय हैं। भाजपा आखिर कब तक हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान के विषय पर राजनीति करती रहेगी।
राउत ने नीतीश समेत चिराग पासवान पर बोला हमला
राउत ने भाजपा के साथ गठबंधन में मौजूद दलों को सत्ता का गुलाम बताते हुए निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान भाजपा की इस नीति का समर्थन कर रहे हैं। उनको सत्ता का सुख भोगना है।
राउत ने कहा कि नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान इस विषय पर क्या सोचते हैं। उनको इस बारे में देश को बताना चाहिए। देश भाजपा की विभाजन वाली राजनीति का समर्थन नहीं करता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले परिणामों ने यह बता भी दिया है।