16 December 2024 Rashifal: सोमवार का दिन विशेष है. आज के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों के कल पिता से मन की बात कह सकते हैं, जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना कल का राशिफल
मेष राशि
आज का राशिफल मेष राशि सोमवार के अनुसार 16 दिसंबर को लोगों के व्यवहार से आप उनसे दूरियां बना सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, विदेश जाने के योग बनेंगे। नए लोगों से संपर्क होगा रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।
वृषभ राशि
आज का राशिफल वृषभ राशि 16 दिसंबर के अनुसार सोमवार को पारिवारिक कलह के कारण तनाव बढ़ सकता है। सामाजिक विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, मकान दुकान की मरम्मत पर बड़े खर्च की आशंका है। राजनीति में रूचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि
आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार के अनुसार लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से समाप्त हो सकता है। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, वाहन पर खर्च बढ़ेगा। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
कर्क राशि
आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार के अनुसार दिखावे के चक्कर में खर्च बढ़ेगा। भाइयों के व्यवहार से मन दुखी होगा, नौकरी में चल रहे तनाव बढ़ सकते हैं। पेट से संबंधित समस्या रहेगी, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 16 दिसंबर को अपने व्यवहार से सहकर्मियों का दिल जीत लेंगे, लोगों का सहयोग मिलेगा। रूके कार्य पूरे होंगे, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कन्या राशि
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार अपनी वाणी पर अंकुश रखें, कम बोलें, अच्छा बोलें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, पड़ोसियों से व्यवहार सुधरेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल बिगाड़ सकता है। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।
तुला राशि
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार को सोमवार को तुला राशि वाले लोगों के बहकावे में आकर निजी संबंधों को कमजोर न करें। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। नौकरी में दायित्व बढ़ सकते हैं, मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार सोमवार को काम को समय पर करें। आपकी बार-बार की भूलने की आदत से परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कमजोर रहेगा व्यापार मध्यम रहेगा।
धनु राशि
दैनिक राशिफल धनु राशि के अनुसार सोमवार को आप किसी असहाय की मदद कर सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ है, किसी से मन की बात कहने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मकर राशि
सोमवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 16 दिसंबर को धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिजनों से संबंध कमजोर होंगे। दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।
कुंभ राशि
सोमवार राशिफल के अनुसार कुंभ राशि वालों के व्यवहार से परिजन नाखुश रहेंगे और अकडू रवैये और कटु वाणी के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। समय रहते अपनी आदतों को सुधारें, आर्थिक नुकसान के योग हैं।
मीन राशि
मीन राशिफल सोमवार के अनुसार 16 दिसंबर को व्यापार में बदलाव के योग बनेंगे। मकान दुकान से संबंधित समस्या का समाधान होगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है।