BJP Attack On Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो पर है। जनवरी के पहले हफ्ते में ही चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा कर सकती है। हालांकि, इससे पहले ही सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार शुरु कर दिया है। जहां एक ओर आम आमदी पार्टी ने लोगों के घर-घर जाकर अपनी दो नई योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुवात कर दी है तो वहीं, भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप पत्र निकाला है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेता इस दौरान मैजूद रहे। गौरतलब है कि आप ने अपने सभी 70 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने भी पहली लिस्ट जारी कर दिया है। हालांकि, BJP ने अभी तक प्रत्याशियों की एक लिस्ट भी नहीं निकाली है।
अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना
दिल्ली में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप पत्र जारी करने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह इतनी बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है। आगे कहा कि मुझे याद है, 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, यानी 2025 के चुनाव से पहले। केजरीवाल को उनका वादा याद दिलाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए केवल 10 दिन बचे हैं। क्या यमुना की सफाई हुई? क्या यमुना साफ हो गई है?, इतना ही नहीं उन्होंने कई सवाल भी पूछे हैं।
शराब घोटाले का लगा आरोप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य का सपना दिखाने वाले केजरीवाल ने शराब घोटाला करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों का दाग अब तक लोगों की स्मृतियों से गायब नहीं हुआ है। अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली दंगे करवाने का बेहद गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं दंगों में आइबी अफसर अंकित शर्मा को मारा गया था। अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा को मारने का आरोपी ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी का ही पार्षद था।