IMD Weather Forecast: साल के अंतिम महीने में ठंड के साथ-साथ बारिश के डबल अटैक ने लोगों को घर में कैद कर दिया है। शुक्रवार यानी 27 दिसंबर की सुबह से ठंड से साथ लगातार बारिश हो रही है। जिसके ठंड ने भी अपना असली रूप दिखा दिया है। लेकिन, ये तो कुछ नहीं आईएमडी के अलर्ट ने लोगों को चौंकान्ना कर दिया है।
भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी ने नया साल आने से पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि, उसके रुझान 26 दिसंबर से ही मिलने शुरू हो गए हैं। बारिश और ठंड ने ऐसा कहर ढाहा है कि लोग स्थिर हो गए हैं। आईएमडी ने 26 दिसंबर लेकर 8जनवरी तक मौसम कैसा रहने वाला, इस बारे में बता दिया है।
आईएमडी ने जारी की चेतावनी
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के चुरू में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। घने कोहरे ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आम जनजीवन को प्रभावित किया है। आईएमडी ने बताया है कि 26-31 दिसंबर के बीच कोहरा और ज्यादा होने की संभावना है। इसके अलावा हिमालय और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 27-28 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
शीतलहर जारी रहेगी
इसके अलावा उत्तर भारत मे आने वाले दिनों में तापमान गिर सकता है। मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की उम्मीद है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पिछले हफ्ते भारी बारिश ने मौसम बदल दिया है। यहां निम्न दबाव के कारण इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई। अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु, पु़ड्डचेरी और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।